Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़holi chandra grahan lunar eclipse surya rahu chandram ki yuti horoscope rashifal future

Holi : होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य,राहु,चंद्रमा की युति इन राशियों के लिए बेहद खतरनाक, धन-हानि के बनेंगे योग  

Holi Chandra Grahan : होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य, राहु, चंद्रमा की युति भी बनने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य, राहु, चंद्रमा मीन राशि में विराजमान होकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 11 March 2024 12:22 AM
share Share

Horoscope : 25 मार्च को होली है। इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ेगा। होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य, राहु, चंद्रमा की युति भी बनने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य, राहु, चंद्रमा मीन राशि में विराजमान होकर ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। ग्रहण योग को ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। होली पर चंद्र ग्रहण और ग्रहण योग से कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, होली पर चंद्र ग्रहण और सूर्य,राहु,चंद्रमा की युति से किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है...

मकर राशि- 

  • खून से संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं।
  • आपकर कानूनी मुकदमा थोपा जा सकता है।
  • अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता है। 
  • कुल मिलाकर काफी संभलकर कार्य करने की जरूरत है।
  • घरेलू परेशानियों के योग बन रहे हैं।
  • अपनी समस्या का कारण मानने से बचें। 
  • एकाग्रता का अभाव रहेगा।
  • कपटियों से सावधान रहने की सख्त जरूरत है। 

आने वाले 7 दिनों में होंगे बड़े बदलाव, सूर्य, मंगल, बुध, शनि की चाल बदलने से होगी उथल-पुथल

कुंभ राशि- 

  • जोड़ों के दर्द से परेशान होना पड़ सकता है।
  • निर्णय लेने में जल्दबाजी नही करें।
  • आप बुरे लोगों की संगत में आ सकते हैं।
  • आप अपना मानसिक संतुलन न खोएं।
  • सेहत के प्रति सावधान रहें।
  • किसी बड़े निर्णय लेने से पहले घर-परिवार या दोस्तों से चर्चा कर लें। 
  • व्यापार में जोखिम लेने से बचें।
  • घर परिवार में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

Rashifal : 11 मार्च को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मीन राशि- 

  • रुके हुए काम और टलेंगे।
  • आलोचनाएं आपको सफल होने में बल प्रदान करेंगीं।
  • किसी बड़े निवेश से बचें।
  • क्रोध और आवेश पर संयम रखें। ऐसा न करने से बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। 
  • व्यापार और कार्यस्थल पर आपकी किस्मत साथ नहीं देगी। 
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • धन का खर्च सोच-समझकर ही करें

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें