Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Holi 2024 Chandra Grahan Lunar Eclipse Effects Sutak kaal Time know everything

Chandra Grahan: होली पर चंद्रग्रहण का साया, ज्योतिषाचार्य से जानें क्या रहेगा इसका प्रभाव, कितने बजे से लगेगा सूतक?

Holi 2024 lunar eclipse : प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाने की परंपरा है। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण का बहुत अधिक महत्व होता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 17 March 2024 12:12 AM
share Share

Holi 2024 Chandra Grahan Lunar Eclipse : इस वर्ष होली को लेकर लोगों में संशय की स्थिति है। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन किया जाता है। यदि प्रदोष काल के समय भद्रा हो तो दूसरे दिन प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में होलिका दहन करना चाहिए। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा केवल 24 मार्च को ही प्रदोष व्यापिनी है। 25 मार्च को पूर्णिमा प्रदोष काल को बिल्कुल स्पर्श नहीं कर रही है, इसलिए होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च की रात 11.13 बजे से 12.33 के बीच करना श्रेयस्कर होगा।

भद्रा में नहीं हो होलिका दहन : 24 मार्च की शाम को भद्रा लग रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल शाम 6.34 बजे से शाम 7.54 बजे तक रहेगा, वहीं शाम 7.54 बजे से रात 10.07 बजे तक भद्रा मुख काल रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन वर्जित है, होलिका दहन का मुहूर्त इसके बाद 11.13 बजे से बन रहा है।

25 मार्च को मनाएंगे होली : होली को लेकर भी श्रद्धालुओं में संशय की स्थिति है। 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसका कोई असर भारत पर नहीं पड़ रहा। ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि भारत में चंद्रग्रहण गोचर नहीं होने के कारण यहां सूतक भी नहीं लगेगा। इसलिए पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाएगी। इस वर्ष पूर्णिमा 24 मार्च सुबह 9.55 बजे से 25 मार्च दोपहर साढ़े 12 बजे तक है। उदयातिथि को मानने वाले इसे देखते हुए 26 मार्च को होली मनाने की बातें कह रहे हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्य के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन होली मनायी जाती है। इसलिए होली 25 मार्च को मनाना ठीक होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें