Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Navratri 2020: Worship of mother Shailputri tomorrow send this best message to your loved ones

Happy Navratri 2020: मां शैलपुत्री की पूजा आज, अपनों को भेजें ये Best शुभकामना संदेश

Happy Navratri 2020: शरद नवरात्रि का 9 दिवसीय आज से (17 अक्टूबर 2020, शनिवार से) पर्व शुरू हो रहा है। शनिवार को नवरात्रि का पहला दिन होगा और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के नौ...

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 17 Oct 2020 06:38 AM
share Share

Happy Navratri 2020: शरद नवरात्रि का 9 दिवसीय आज से (17 अक्टूबर 2020, शनिवार से) पर्व शुरू हो रहा है। शनिवार को नवरात्रि का पहला दिन होगा और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। 

घट स्थापना का मुहूर्त ( शनिवार) 
शुभ समय - सुबह  6:27 से 10:13 तक ( विद्यार्थियों के लिए अतिशुभ)
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11:44 से 12:29 तक (  सर्वजन)
स्थिर लग्न ( वृश्चिक)- प्रात: 8.45 से 11 बजे तक ( शुभ चौघड़िया, व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ)

मां दुर्गा को समर्पित इस पर्व की खुशी में लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां हम आपके लिए सबसे ज्यादा भेजे जाने वाले और कुछ चुनिंदा एसएमएस, पोस्टर और मंत्र लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।


ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते !!


दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।

 

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः

 

 

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें