Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Maha Navami 2023 Wishes Quotes Images Photos Pictures Wallpaper Status

Happy Maha Navami 2023 Wishes: इन शानदार मैसेज और SMS से दें महानवमी की बधाई, मां की बरसेगी कृपा

Happy Maha Navami 2023 : महा नवमी के पावन दिन मां दुर्गा के नवमं स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर लोग दोस्तों और अपनों को शुभकामनाएं या बधाई संदेश भेजते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 Oct 2023 11:39 PM
share Share

Happy Maha Navami 2023 : 15 अक्टूबर से पावन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई थी। 23 अक्टूबर को महा नवमी के साथ ही शारदीय नवरात्र समाप्त हो जाएंगे। महा नवमी के पावन दिन मां दुर्गा के नवमं स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा- अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर लोग दोस्तों और अपनों को शुभकामनाएं या बधाई संदेश भेजते हैं। आप मां दुर्गा की भक्ति से भरे ये कुछ खास मैसेज, इमेज, कोट्स, SMS और वॉलपेपर, भेजकर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

सारी रात मां के गुण गाएं
मां का ही नाम जपें
मां में ही खो जाएं
शुभ दुर्गा नवमी 2023।

 शांति अमन के इस देश से अब
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर से श्री राम को आना होगा
महानवमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

कभी ना हो दुखों का सामना…
पग पग मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले
दुर्गा नवमी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

ओम् सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।

महानवमी की शुभकामनाएंॉ

या देवी सर्वभूतेषु 
मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै 
नमस्तस्यै नमो नम:।

महानवमी की शुभकामनाएं

भक्ति का भंडार हो तुम
शक्ति का संसार हो तुम
नमन है मां तेरे चरणों में
मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम

महानवमी की शुभकामनाएं

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
अपने शुभ कदमों से मां आएं आपके द्वार

महानवमी की शुभकामनाएं

अगला लेखऐप पर पढ़ें