Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़happy janmashtami 2022 quotes photos greeting facebook message shayari images on janmashtami wishes in hindi - Astrology in Hindi

Happy janmashtami 2022: माखन मिश्री का भोग और बांसुरी की तान निराली, आओ मिलकर बनाएं जन्माष्टमी ये बांके बिहारी वाली, शेयर करें ऐसे ही शुभकामना संदेश

happy janmashtami 2022 quotes photos greeting facebook message shayari images मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर घरों में भी लोग अपने बच्चों को श्री

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 01:45 AM
share Share

happy janmashtami 2022 quotes photos greeting facebook message shayari images मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर घरों में भी लोग अपने बच्चों को श्रीकृष्ण व राधा के वेश में सजाते हैं। इस दिन पूरे दिन व्रत रखकर रात को 12 बजे कृष्ण जन्म के बाद व्रत खोला जाता है। बता दें कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अवतार लिया था। इसके बाद से इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन सारा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। भगवान कृष्ण की भक्ति में सभी रम जाते हैं। आप भी जन्माष्टमी पर कृष्ण की भक्ति में हो जाएं सराबोर, शेयर करें ये भक्ति मैसेज

माखन की मटका, मिश्री का प्रसाद
बृज की मिट्टी की खुशबू, वंदावन का प्यार
राधा रानी और कान्हा की जोड़ी, और मीरा का प्यार
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्यौहार

happy janmashtami Wishes 2022


राधा का प्यारा अमर, मीरा की भक्ति निराली 
माखन मिश्री का भोग और बांसुरी की तान निराली
आओ मिलकर बनाएं जन्माष्टमी ये बांके बिहारी वाली
श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

happy janmashtami Wishes 2022 in hindi

माखन चुराकर जिसने खाया ,
बंसी बजाकर जिसने नचाया ,
ख़ुशी मनाओ उनके जन्मदिन की ,
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

happy krishna janmashtami 2022

अगला लेखऐप पर पढ़ें