Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Govardhan Puja Wishes: Send Govardhan Pooja messages sms photo Images Quotes - Astrology in Hindi

Happy Govardhan Puja Wishes , Photo , Messages : शेयर करें ये बेस्ट गोवर्धन पूजा मैसेज, SMS और फोटो

Govardhan Puja Wishes, Messages , Photo : गोवर्द्धन पूजा पर अन्‍नकूट बनाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी की जाती है। नीचे दिए गए मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं-

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 12:44 AM
share Share

Govardhan Puja Wishes, Messages , Photo : कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। गोवर्धन को ‘अन्नकूट पूजा’ भी कहा जाता है। दीपावली के अलगे दिन आधे दिन अमावस रहने के बाद मंगलवार को गोवर्धन पूजन का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। दिवाली के बाद पड़ने वाले इस त्योहार पर लोग घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं और परिक्रमा लगाते हैं। इस दिन भगवान को अन्नकूट का भोग लगाकर सभी को प्रसाद दिया जाता है। भगवान गोवर्धन को 56 भोग लगाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त - गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:42 बजे से सुबह 08:51 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 9 मिनट की है।

इस दिन को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ शुभकामनाओं वाले मैसेज लेकर आए हैं, जिसे आप अपने करीबियों को शेयर कर सकते हैं।

लोगों की रक्षा करने
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा

जो आप मांगें उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाए,
और ये त्योहार खुशियों से मनाएं।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

मुरली मनोहर
ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाये धूम
कि कृष्ण है आने वाला
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

हर खुशी आपके द्वार आए
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्योहार खुशी से मनाएं
गोवर्धन पूजा की शुभकामना

बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

चन्दन की खुशबू, रेशम का हार
धूप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए
गोवर्धन पूजा का ये त्योहार
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

मुरली मनोहर, ब्रज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाये धूम
कि कृष्ण है आने वाला
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

अगला लेखऐप पर पढ़ें