Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Govardhan Puja SMS 2022: Before Govardhan Puja send this sms quotes images photos pics and message

Govardhan Puja SMS 2022: गोवर्धन पूजा करने से पहले अपनों को भेजें ये बेस्ट संदेश, कहें- 'हैप्पी गोवर्धन'

Govardhan Puja SMS and Wishes 2022: गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन लोग पूजा करने के साथ ही अपनों को इस खास दिन की बधाई भी देते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 26 Oct 2022 12:33 AM
share Share

Happy Goverdhan Puja 2022 Wishes, Shayari, Greetings, Messages, Quotes and SMS: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल सूर्यग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन के अंतर में मनाई जाएगी। दिवाली 24 अक्टूबर को थी लेकिन गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को है। ऐसा संयोग 27 साल बाद बना है। इस त्योहार को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब बृजवासियों ने भगवान कृष्ण के कहने पर इंद्र की पूजा रोककर गोवर्धन पहाड़ की पूजा करनी शुरू कर दी, तो इंद्र ने गुस्सा होकर कई दिनों तक मूसलाधार बारिश की। इस दौरान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पहाड़ को सबसे छोटी अंगुली पर उठाकर गांव वालों को बचाया था। तभी से गोवर्धन पूजा की जाने लगी। गोवर्धन पूजा के दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और अपने प्रियजनों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हैं। आप भी इन खास मैसेज से भेज सकते हैं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं-

मेरे प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम.
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022

लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया

प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा

कृष्ण की शरण में आकर 
भक्त नया जीवन पाते है 
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन 
हम सच्चे मन से मनाते है 
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2022

अगला लेखऐप पर पढ़ें