Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Happy Durga Ashtami 2023 Wishes: Maha Ashtami Wallpaper SMS Messages Status Greetings

Happy Durga Ashtami : दुर्गा अष्टमी पर भेजें माता रानी की भक्ति से भरें ये SMS, मां की बरसेगी कृपा

Durga Ashtami 2023 दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महा अष्टमी के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 Oct 2023 06:01 AM
share Share

Happy Durga Ashtami 2023 : 22 अक्टूबर, रविवार यानी कल दुर्गा अष्टमी है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा- अर्चना की जाती है। दुर्गा अष्टमी या महा अष्टमी के दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। महा अष्टमी के पावन पर्व की अपनों को शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। इस पावन दिन माता रानी की भक्ति से भरे कुछ संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों का दिन बना सकते हैं खास-

तेरी कृपा से मैया, हर काम हो गया, 
काम तूने किया, मेरा नाम हो गया।।
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं।

मां भरती झोली खाली,
मां अम्बे वैष्णों वाली,
मां संकट हरने वाली,
मां विपदा हरने वाली,
मां के सभी भक्तों को,
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं।

जब संकट कोई आए,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पुरण होंगे काम,
जब व्याकुल मन घबराए,
तू ले मैया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं

मिलता है सच्चा सुख केवल,
मैया तुम्हारे चरणों में,
यह विनती है हर पल मैया,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं।

मैया बुलाले नवराते में,
नाचेंगे हम सब जगराते में,
मां की मूरत बस गई आंखो में,
नाचेंगे हम सब जगराते में।
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं।

चलते चलते राह में भटके,
काम कोई जब तेरा अटके,
हर दुःख का यही उपाय,
तू ले मईया का नाम,
तेरे पूर्ण होंगे काम।।
दुर्गाष्टमी 2023 की शुभकामनाएं

. चारों ओर है छाया अंधेरा
कर दे मां रोशन जीवन मेरा।
तुझ बिन कौन है यहां मेरा
तू जो आए सामने हो जाए सवेरा
हैप्पी दुर्गाष्टमी 2023

माता न मैं पैसा चाहूं,
ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद,
बस मुझको अपना प्यार देना मां,
आर्शीवाद मिले तेरा है मेरी ये हद।।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं

अगला लेखऐप पर पढ़ें