Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Grah Gochar September 2023: good days will begin for these zodiac signs from 1 September know here

Grah Gochar September 2023: आज से ठीक 5 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, घर आएंगी मां लक्ष्मी

Grah Gochar September 2023: सितंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कुछ ग्रह अस्त होंगे तो कुछ ग्रह मार्गी भी होंगे। जानें इन ग्रहों का किन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान टीम, नई दिल्लीSat, 26 Aug 2023 12:36 AM
share Share

Grah Gochar September 2023: अब कुछ दिन सितंबर का महीना प्रारंभ होने जा रहा है। सितंबर में भी अगस्त महीने की तरह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर भी देखने को मिलेगा। ग्रहों के गुरु देवगुरु बृहस्पति 4 सितंबर को वक्री होंगे और इस दिन ही शुक्र मार्गी यानी सीधी चाल चलना प्रारंभ करेंगे। ग्रहों के राजकुमार बुध 16 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल ग्रह 24 सितंबर को कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। ग्रहों के गोचर व चाल परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है और बंपर धन लाभ की संभावना है। आप भी जानें इन राशियों के बारे में-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आय के नए साधन बनेंगे। लंबे समय से अगर कोई काम अटका है तो वह पूरा हो जाएगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद लकी रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यस्थल पर आपको आपके बॉस की प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि बेहद शुभ रहने वाली है। निवेश से भी लाभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान की ओर से सुखद खबर की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

तुला राशि- सितंबर का महीना तुला राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस माह में आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने के कारण धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी भी संभव है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें