Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Grah Gochar December 2022: Sun Mercury and Venus are going to change zodiac signs in December know effect

Grah Gochar December 2022: दिसंबर में सूर्य, बुध और शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, जानें किन-किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Grah Rashi Parivartan 2022: दिसंबर महीने में सौरमंडल के कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। जानें इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशियों के बढ़ेंगे कष्ट-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 Nov 2022 11:49 PM
share Share

Grah Rashi Parivartan December 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2022 के अंतिम महीने दिसंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें मुख्य ग्रह सूर्य, बुध व शुक्र शामिल हैं। साल के आखिरी महीने में तीन प्रमुख ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बुध देव दिसंबर महीने में तीन बार, शुक्र दो बार और सूर्य एक बार राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य, बुध व शुक्र का गोचर नए साल में कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। जानें दिसंबर में ग्रहों की स्थिति में बदलाव का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष-  दिसंबर महीने में ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों के अच्छे दिन आ सकते हैं। ग्रहों की स्थिति से आपको पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में कई फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। वाद-विवाद के मामले सुलझेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी जिम्मेदारी को सौंपा जा सकता है। करियर के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन या भूमि की खरीदारी कर सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए दिसंबर महीने में ग्रहों का गोचर लाभकारी रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए दिसंबर महीना लाभकारी रहने वाला है। इस महीने में आप काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। पूरे महीने आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें