Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Govardhan Puja Wishes 2023 in Hindi: Govardhan Puja SMS Shayari Greetings Messages and Quotes

Govardhan Puja Wishes 2023: आज 'प्रेम से जपो कृष्ण का नाम', गोवर्धन पूजा पर भेजें ये 10 चुनिंदा मैसेज व इमेज

Govardhan Puja Wishes, SMS and Images 2023: गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। देश के हर हिस्से में इस पर्व को अलग-अलग मनाया जाता है। इस खास दिन की अपनों को लोग बधाई भेजते हैं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 13 Nov 2023 11:40 PM
share Share

Govardhan Puja Wishes and Messages 2023: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। हर साल दिवाली या दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस साल अमावस्या तिथि दो दिन होने के कारण दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा नहीं होगी। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का अंतर पड़ रहा है। इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, मंगलवार को है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन लोग विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और अपने करीबियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हैं। आप भी इन चुनिंदा मैसेज से भेजें गोवर्धन पूजा की बधाई-

1. गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

2. लोगों की रक्षा करने को
एक उंगली पर पहाड़ उठाया
उसी कन्हैय्या की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन है आया
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

3. घमंड तोड़ इंद्र का प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को
शत शत प्रणाम

4. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

5. प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की शुभकामना

6. मेरे प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल जिनका है धाम,
ऐसे प्रभु श्री कृष्ण जी को
हम सब करें प्रणाम.
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

7. लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया

8. प्रेम से जपो कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा

9. कृष्ण की शरण में आकर 
भक्त नया जीवन पाते है 
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन 
हम सच्चे मन से मनाते है 
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2023

10. श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा

अगला लेखऐप पर पढ़ें