Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़govardhan puja 2021 date bhagwan govardhan ki aarti lyrics in hindi - Astrology in Hindi

दिवाली के अगले दिन करें गोवर्धन महाराज की ये आरती, श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज...

श्री गोवर्धन महाराज की आरती श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ। ॥ श्री गोवर्धन महाराज...॥ तोपे* पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े, तोपे चढ़े दूध की धार। ॥ श्री...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 4 Nov 2021 04:56 PM
share Share

  • श्री गोवर्धन महाराज की आरती

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
॥ श्री गोवर्धन महाराज...॥

तोपे* पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
॥ श्री गोवर्धन महाराज...॥

तेरे गले में कंठा साज रेहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
॥ श्री गोवर्धन महाराज...॥

तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
॥ श्री गोवर्धन महाराज...॥

तेरी सात कोस की परिकम्मा,
चकलेश्वर है विश्राम।

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

गिरिराज धारण प्रभु तेरी शरण।

अगला लेखऐप पर पढ़ें