Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़feng shui remedies dhan labh upay money tips

Feng Shui: फेंगशुई से जुड़ी ये खास वस्तुएं आज ही घर ले आएं घर, धन-संपदा में होगी वृद्धि

फेंगशुई में बताए गए कई उपायों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है फेंगशुई की चीजें घर या ऑफिस में निर्धारित दिशा में रखने से जीवन में सुख-संपदा आती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 May 2024 08:34 AM
share Share

Feng shui Upay: भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह फेंगशुई भी काफी लोकप्रिय है। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। फेंगशुई में विंड चाइम, लॉफिंग बुद्धा, प्लास्टिक के फूल, कछुआ, सिक्कों और जहाज आदि का विशेष महत्व है। फेंगशुई में बताए गए कई उपायों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। ऐसा माना जाता है फेंगशुई की चीजें घर या ऑफिस में निर्धारित दिशा में रखने से जीवन में सुख-संपदा आती है। आइए जानते हैं, फेंगशुई के उपाय-

नमक या फिटकरी- फेंगशुई के मुताबिक, बाथरूम में साबूत नमक या फिटकरी एक कटोरा भरकर रखें। इस कटोरे के नमक या फिटकरी को एक महीने में बदलते रहें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

लाफिंग बुद्धा- लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई में बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मूर्ति को ड्रॉइंगरूम में ठीक सामने से सकारात्मक ऊर्जा घर आती है। सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

फिश एक्वेरियम- फेंगशुई के अनुसार, फिश अक्वेरीयम तरक्की का प्रतीक है। घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।

बांस का पेड़- फेंगशुई के अनुसार, घर में बांस का पेड़ रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

डाइनिंग टेबल- फेंगशुई के अनुसार, गोलाकार डाइनिंग टेबल फेंगशुई में बेहद शुभ माना गया है। ध्यान रखें कि घर में ऐसी डाइनिंग टेबल लाएं जिसमें टेबल के साथ लगी कुर्सियों की संख्या कम हो।

फेंगशुई क्वॉइन- फेंगशुई के अनुसार, घर के दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाना धन-संपत्ति और सौभाग्य लाता है। तीन पुराने फेंगशुई सिक्कों को लाल रंग के धागे या रिबन में बांधकर दरवाजे के हैंडल में टांगना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें