Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Do you have an Idol of Maa Lakshmi in your house Are you also making these 5 mistakes : Vastu

घर में है मां Laskhmi की मूर्ति? कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये 5 गलतियां

Idol of Maa Lakshmi : कई बार हम देवी-देवताओं की मूर्ति को गलत दिशा या गलत तरीके से रख देते हैं। माता लक्ष्मी की मूर्ति सही तरीके से न रखने पर धन-हानि की संभावना बढ़ जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 June 2024 11:59 PM
share Share

Idol of Maa Lakshmi : वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जिसमें घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने और नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाने के कई उपाय बताए गए हैं। कई बार हम देवी-देवताओं की मूर्ति को गलत दिशा या गलत तरीके से रख देते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। मान्यता है जिस जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में सुख-समृद्धि की कभी भी कमी नहीं रहती। वास्तु विद्या के अनुसार, आइए जानते हैं की मां लक्ष्मी की मूर्ति किस दिशा, जगह, और स्थिति में रखना उत्तम रहेगा।

1. मां लक्ष्मी की कितनी मूर्ति घर में रख सकते हैं?
घर में कभी भी माता लक्ष्मी की एक से अधिक मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। एक से ज्यादा मूर्ति होने पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. क्या हमेशा भगवान गणेश के साथ ही मां लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए?
आमतौर पर ज्यादातर घरों में भगवान श्री गणेश के साथ लक्ष्मी जी की मूर्ति रखी जाती है लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप माता की मूर्ति सिर्फ गणेश भगवान के साथ ही रख सकते हैं। भगवान विष्णु और कुबेर जी के साथ भी माता की मूर्ति रखी जाती है। गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति दायीं ओर रखी जाती है। वहीं, भगवान विष्णु के साथ माता की मूर्ति बायीं ओर रखी जाती है।

3. कहां रखे मां लक्ष्मी की मूर्ति?
माता लक्ष्मी की मूर्ति हमेशा घर के मंदिर में रखनी चाहिए। ध्यान रखें की माता की मूर्ति को आप जमीन पर न रखें। अगर घर में मंदिर नहीं है तो किसी टेबल या चौकी स्थापित कर माता की मूर्ति रखें।

4. मां लक्ष्मी की मूर्ति किस दिशा में रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी की मूर्ति घर के ईशान यानी उत्तर पूर्व दिशा में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, उत्तर पश्चिम दिशा में भी माता की मूर्ति रख सकते हैं।

5. लक्ष्मी मां की किस तरह की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए?
हमेशा माता की ऐसी मूर्ति लाएं, जिसमें माता कमल के आसन पर विराजमान हों। लक्ष्मी माता की खड़ी अवस्था में मूर्ति नहीं रखनी चाहिए, यह भी ध्यान रखें की मूर्ति कहीं से भी टूटी, जली या खंडित न हो।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें