Hindi Newsधर्म न्यूज़Decemeber 2023 Grah Gochar these zodiac sign people will be very lucky in year 2024

Guru Margi : गजलक्ष्मी राजयोग में होगी साल 2024 की शुरुआत, ये 3 राशियां होंगी मालामाल, खूब मिलेगा मान-सम्मान

Decemeber 2023 Grah Gochar : दिसंबर महीने में सूर्य, बुध और मंगल समेत 5 बड़े ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल 2023 के आखिरी दिन गुरु ग्रह के मार्गी होने 3 राशियों को लाभ ही लाभ होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Nov 2023 05:54 PM
share Share

Year 2024 Lucky Zodiac Sign : साल 2023 के आखिरी महीने दिसंबर में  5 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस महीने में  सूर्य, मंगल, शुक्र, बुध और गुरु अपनी चाल बदलेंगे। जिससे कई शुभ योग का निर्माण भी होगा। वहीं, साल 2023 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को गुरु मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे और इससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। जिससे नए साल पर कर्क, सिंह समेत 3 राशियों को बंपर लाभ होगा। इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और इन्हें सालभर धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा । जीवन के हर मोड़ पर इन्हें अपार सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं साल 2024 की इन 3 सौभाग्यशाली राशियों के बारे में...

कर्क राशि : गजलक्ष्मी राजयोग से नए साल की शुरुआत होने पर कर्क राशि वालों का महालाभ होगा। धन का आवक बढ़ेगा। घर में सुख-समृद्धि आएगी। मां लक्ष्मी की कृपा सेआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धार्मिक बने रहेंगे और दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे।

सिंह राशि : साल 2024 में सिंह राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी सालभर मेहरबान रहेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता की राह आसान होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए साल 2024 सुख-सौभाग्य लेकर आया है।  करियर में खूब तरक्की करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। घर में खुशियां आएंगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-संबधों में मिठास आएगा और गृह-क्लेशों से मुक्ति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें