Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan Kab Dikhega : lunar eclipse time in up uttarkhand delhi rajasthan bihar mumbai - Astrology in Hindi

Chandra Grahan Kab Dikhega : भारत में इस समय से दिखाई देने लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कब दिखेगा?

Chandra Grahan Kab Dikhega : आज चंद्रग्रहण लग रहा है। आठ नंवबर को दोपहर 2:41 बजे चंद्रग्रहण शुरू हो रहा है, जिसका मोक्ष संध्या 6:20 बजे होगा। संध्या 5:30 बजे से 6:19 तक लोग चंद्रग्रहण देख सकेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 8 Nov 2022 10:40 AM
share Share

आज चंद्रग्रहण लग रहा है। आठ नंवबर को दोपहर 2:41 बजे चंद्रग्रहण शुरू हो रहा है, जिसका मोक्ष संध्या 6:20 बजे होगा। संध्या 5:30 बजे से 6:19 तक लोग चंद्रग्रहण देख सकेंगे। ग्रहण से पहले सुबह 8:20 मिनट बजे से सूतक लग गया है। चंद्रग्रहण के मोक्ष के बाद संध्या साढ़े छह बजे से मंदिरों की सफाई और देवी- देवताओं के वस्त्र बदलने के बाद ही पट खुलेंगे और पूजा अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। 

कोलकाता-  04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा।

दिल्ली- शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

मुंबई -  शाम 06:01 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

बेंगलुरु- शाम 05:49 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।

नागपुर: शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा। 

कोहिमा- शाम 04:23 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा। 

अगरतला- शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा। 

गुवाहाटी: शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा। 

भुवनेश्वर: शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।

पटना:  शाम 05:06 बजे दिखाई देगा। 

नोएडा:  शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे समाप्त होगा। 

गुरुग्राम: गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा।

चंडीगढ़: यह शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक ग्रहण रहेगा। 

हैदराबाद: चंद्र ग्रहण को शाम 05:43 बजे देख सकते हैं। 

चेन्नई: यह शाम 05:42 बजे से शुरू होगा। 

श्रीनगर: शाम 05:31 बजे से ग्रहण दिखेगा।

देहरादून-  शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

 नंगी आंखों से न देखें ग्रहण

  • यदि आप चंद्र ग्रहण देखना चाहते हैं तो नंगी आंखों से न देखें। इसके लिए जरूरी उपकरण जरूर धारण करें, वरना आंखें खराब हो सकती हैं। चूंकि चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के दौरान खतरनाक किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। इससे कई तरह के नुकसान होने की संभावना बनी रहती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें