Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra grahan 2024 Shani uday and shubh sanyog on Holi 2024 will bring significant changes in these zodiac sign life

Holi से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन,चंद्रग्रहण, शनि उदय और ग्रहों के दुर्लभ संयोग से होगा लाभ ही लाभ

Holi 2024 shubh sanyog Effect on Zodiac : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल होली पर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से मेष, वृषभ और तुला समेत कुछ राशियों को बंपर लाभ होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 15 March 2024 11:44 AM
share Share

Holi 2024 Horoscope: सनातन धर्म में हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिक दहन मनाया जाता है और इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च 2024 को सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर होगी और 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में 24 मार्च की मध्यरात्रि में होलिका दहन किया जाएगा और 15 मार्च को होली का उत्सव मनाया जाएगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस वर्ष होली के दिन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। होली पर सूर्य, बुध और राहु मीन राशि में रहेंगे।  शनि, मंगल और शुक्र कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जहां शनि ग्रह उदित अवस्था में हैं। इसके अलावा केतु कन्या राशि में उपस्थित होंगे। गुरु ग्रह वृहस्पति मेष राशि में रहेंगे। इस बार होली पर चंद्रग्रहण का भी साया रहेगा। साल 2024 की होली पर ग्रहों के इस अद्भुत संयोग का शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी होगा, लेकिन कुछ राशियों को ग्रहों की इस युति से बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में...

मेष राशि : होली से मेष राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ राशि : आय में वृद्धि के संकेत है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि : भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कार्यों के सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे।  व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

कुंभ राशि : भाग्य का साथ मिलेंगे। बिगड़े हुए कार्य बनने लगेंगे। नौकरी-कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें