Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2024 In India Sutak kaal Timing Live: Lunar eclipse today 4 30 hours no grahan dosh Sutak all updates

Chandra Grahan 2024 date time in india Sutak :चंद्रग्रहण 4.30 घंटे का होली पर ग्रहण दोष नहीं, जान लें कहां है सूतक काल वैलिड

Eclipse date time in india Sutak time : होली पर ग्रहण दोष का भय मन से निकालकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं। रंगोत्सव का आनंद लें। उपछाया ग्रहण में चन्द्र बिम्ब पर मालिन्य मात्र छाया आने के

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 25 March 2024 06:14 PM
share Share

आज रंग वाली होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के दिमाग में कई प्रकार के सवाल घूम रहेहैं। आपको बता दें कि आज 25 मार्च के चंद्रग्रहण को लेकर भ्रम में न पड़े।  यह उपछाया चंद्रग्रहण है जो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। जो ग्रहण भारत में दिखता है, उसी का सूतक काल भारत में माना जाता है। जो ग्रहण दिखाई नहीं देता, उसका सूतक काल मान्य नहीं होता है। वैसे चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है, लेकिन आज के ग्रहण का सूतक मान्य नहीं है। यह ग्रहण साढ़े चार घंटे का होगा।

Lunar eclipse today  Live: कब दिखेगा अधिकतम चंद्र ग्रहण 
एक रिपोर्ट के अनुसार चंद्रमा 12:53 दोपहर ईस्टर्न डेलाइट टाइम (उत्तरी अमेरिकी समय क्षेत्र) पर पेनुम्ब्रा में प्रवेश करेगा और 2:38 बजे दोपहर ईस्टर्न डेलाइट टाइम (उत्तरी अमेरिकी समय क्षेत्र) पर हल्की धुंध दिखाई देगी। अधिकतम ग्रहण 3:12 पूर्वाह्न पर दिखाई देगा, 3:46 पूर्वाह्न पर हल्की धुंध गायब हो जाएगी। चंद्रमा सुबह 5:32 पर पेनुम्ब्रा से निकलेगा।

Lunar eclipse today  Live: कब लगेगा चंद्र ग्रहण
उपछाया चंद्र ग्रहण भारतीय  के अनुसार सुबह 10:24 बजे शुरू होगा, दुर्भाग्य से, यह ग्रहण भारत में दिन के समय घटित होने के कारण दिखाई नहीं देगा ,  इसके बजाय, पेनुमब्रल छाया का मार्ग यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों से होकर गुजरेगा।

Lunar eclipse today  Live: होली पर ग्रहण दोष का भय मन से निकालकर होली के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं। रंगोत्सव का आनंद लें। उपछाया ग्रहण में चन्द्र बिम्ब पर मालिन्य मात्र छाया आने के कारण इन्हें ग्रहण की कोटि में नहीं रखा जाता। उपछाया ग्रहण में न तो पृथ्वी पर उनकी काली छाया पड़ती है और न ही सूर्य-चन्द्र की भांति उनका वर्ण काला होता है। केवल चंद्रमा की आकृति में उसका प्रकाश कुछ धुंधला सा हो जाता है। 

Lunar eclipse today  Live: अगला चंद्र ग्रहण कब
अगला चंद्र ग्रहण, जो आंशिक होगा, 18 सितंबर, 2024 को होने वाला है। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका भी सूतक काल नहीं होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें