Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2022 Today: Lunar eclipse 8 November 2022 know its effect from Aries to Pisces from astrologer

चंद्र ग्रहण से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषाचार्य ने बताया मेष से मीन राशि तक का हाल

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी थी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देव दीपावली भी मनाई जाती है। लेकिन इस साल ग्रहण के चलते देव दिवाली एक दिन पहले मनाई गई।

चंद्र ग्रहण से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषाचार्य ने बताया मेष से मीन राशि तक का हाल
Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 Nov 2022 03:00 AM
हमें फॉलो करें

चंद्र ग्रहण आज मेष राशि, भरणी नक्षत्र, कार्तिक मास, व्यतिपात योग में सायं 5.30 से 6.20 पर घटित हुआ। बारह राशियों पर इस ग्रहण के प्रभाव कुछ इस प्रकार होंगे—

मेष निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव के लिए अनुकूल समय।

वृष व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। आत्मविश्वास में कमी होगी। वाद-विवाद में पड़ना मानहानि का कारण बन सकता है।

मिथुन समय अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में कुछ बदलाव करना आपके लिए लाभदायक होगा।

कर्क सावधान रहें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित कोई भी कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक मामलों में महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

सिंह मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे। जोखिम लेने में सक्षम रहेंगे। धार्मिक मामलों में किसी विवादित स्थिति में फंस सकते हैं।

कन्या आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। परिवार में रिश्तों का ख्याल रखें। मनमुटाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

तुला विपरीत स्थितियां बनेंगी, परंतु अपने आत्मविश्वास से समाधान भी निकाल लेंगे।

वृश्चिक आर्थिक समस्या से कुछ जूझना पड़ सकता है। घर या व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी स्थितियां बनेंगी।

धनु विचारों में कुछ अस्थिरता जैसी स्थिति रह सकती है। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी गतिविधियां होगी।

मकर व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर महत्त्वपूर्ण निर्णय लें।

कुंभ कुंभ राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल है। तरक्की और पदोन्नति के अवसर बनेंगे। कोई विशेष अधिकार भी मिलने वाला है।

मीन घर-परिवार में कलह का माहौल बन सकता है। कुछ पुराने विवादित मामले दोबारा उठ सकते हैं। यह समय धैर्य और संयम से निकालें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें