Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2022 in India: First lunar eclipse of the year will give maximum benefit to these 4 zodiac signs Know timing - Astrology in Hindi

Chandra Grahan 2022 India: 16 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशि वालों को देगा सबसे ज्यादा लाभ, जानें ग्रहण टाइमिंग

Chandra Grahan 2022 Date and Time in India: साल का पहला चंद्रग्रहण कई राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ग्रहण काल में इन राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। जानें ग्रहण का समय-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 15 May 2022 03:48 AM
share Share

Lunar Eclipse 2022 Date in India: साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022, सोमवार को लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो कि भारत में नजर नहीं आएगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। साल के पहले चंद्रग्रहण के दिन दो शुभ संयोगों का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 16 मई को लगने वाले साल के पहले चंद्रग्रहण का तीन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

चंद्रग्रहण का समय (Chandra Gragan Timing)-

भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा।

 चंद्रग्रहण के दिन बनने वाले शुभ योग-

इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके बाद 16 मई की सुबह से देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वरीयान योग में किए गए सभी मांगलिक कार्य पूरे होते हैं, जबकि परिघ योग में शत्रुओं पर विजय हासिल होती है।

इन राशि वालों को लाभ (Chandra Grahan Effect on Zodiac Signs)-

मेष- चंद्रग्रहण के दौरान बनने वाले दो शुभ योग के कारण मेष राशि वालों के लाभ हो सकता है। करियर के लिहाज से यह समय बहुत बेहतर है। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार का कोई विवाद हल हो सकता है।

सिंह- आगामी चंद्रग्रहण पर बनने वाले योग से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं। आय के नए साधन बनेंगे। कोई जरूरी काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शादी-विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए ग्रहण बेहद लाभकारी है। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ होगा। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें