Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chandra grahan 2021 in india date and time : lunar eclipse sutak kal time effect on rashi rashifal what to do - Astrology in Hindi

Chandra Grahan 2021 : चंद्र ग्रहण आज, नहीं लगेगा सूतक काल, इन राशि वालों को हो सकता पैसों का नुकसान

Chandra Grahan 2021 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। उसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता...

Pankaj Vijay संवाददाता, लखनऊFri, 19 Nov 2021 03:54 AM
share Share

Chandra Grahan 2021 : कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। उसी ग्रहण का सूतक काल मान्य होता है, जो ग्रहण नग्न आंखों से देखा जा सके। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चंद्रग्रहण आज सुबह 11:34 से शुरू होकर शाम 5:33 तक रहेगा। सूतक काल मान्य न होने से इस दौरान सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे, मंदिर के कपाट भी खुले रहेंगे। 

भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण केवल अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में कुछ देर के लिए ही दिखेगा। अरुणाचल प्रदेश और असम को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र के कुछ हिस्से इस घटना का अनुभव कर सकेंगे।

चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। तरक्की मिलेगी। सिंह, वृश्चिक और मेष राशि वालों के लोगों को आर्थिक हानि होने की आशंका है। इस राशि के लोग ग्रहण की अवधि में धन का निवेश न करें।

क्या है उपच्छाया ग्रहण
ग्रहण लगने पर पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है, इसके बाद धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर आ जाता है। ज्योतिष में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें