Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2020 solar eclipse timings in india do these things after grahan

Chandra Grahan 2020 : आज रात भारत में इस समय दिखना शुरू होगा चंद्र ग्रहण, ग्रहण के बाद बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूर करें ये काम

आज रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और लगभग 3 घंटे तक रहेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी। घूमते हुए...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Fri, 5 June 2020 03:09 PM
share Share

आज रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और लगभग 3 घंटे तक रहेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी। घूमते हुए आती है, लेकिन वे तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर अंब्र (Umbra) नहीं पड़ती। बता दें, पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को अंब्र (Umbra) कहते हैं। चांद के बाकी हिस्सेम में पृथ्वीे के बाहरी हिस्सेअ की छाया पड़ती है, जिसे पिनम्ब्र  या उपछाया (Penumbra) कहते हैं।

ग्रहण के बाद करें ये काम 
वैसे तो ग्रहण के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं, लेकिन धार्मिक मान्यीताओं में ग्रहण का विशेष महत्वत है। ग्रहण काल को अशुभ माना गया है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। 
इस ग्रहण के दौरान आप शिव चालीसा का पाठ करने के साथ गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। वहीं, धार्मिक शास्त्रों में ग्रहण के दौरान शारीरिक सम्बधों से दूर रहना चाहिए। 
ग्रहण के बाद सबसे जरूरी है कि पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें और धूप जलाकर पूरे घर में धुआं करें। सुबह स्नान करने के बाद पूजा करने के बाद खाना बनाकर किसी भूखे व्यक्ति और जानवरों को रोटी खिलाएं। शास्त्रों में ग्रहण के बाद दान का बहुत महत्व है। 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें