Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2020: lunar eclipse june date time and places know interesting facts of eclipse

Lunar Eclipse : जून की इस तारीख को लगने वाला है चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में नजर आने वाले इस ग्रहण की दिलचस्प बातें 

कोरोना वायरस महामारी की चुनौती के बीच चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 5 जून को है। इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट का होगा। यह चंद्र ग्रहण 5 जून को रात को...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Sat, 30 May 2020 04:09 PM
share Share

कोरोना वायरस महामारी की चुनौती के बीच चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 5 जून को है। इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे और 18 मिनट का होगा। यह चंद्र ग्रहण 5 जून को रात को 11.15 शुरू होगा और 6 जून को सुबह के12.54 बजे तक अपने अधिकतम ग्रहण पर पहुंचेगा। उपछाया चंद्र ग्रहण 6 जून सुबह 2.34 पर खत्म हो जाएगा।  

 

पूरे भारत में दिखेगा ग्रहण 
एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के लोग इस ग्रहण को देख सकते हैं। हालांकि, उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण लोगों के बीच सामान्य चांद और ग्रहण वाले चांद के बीच अंतर करना मुश्किल होगा।  इस ग्रहण को पूरे भारत में देखा जा सकेगा लेकिन इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा कहीं से कटेगा नहीं यानी चंद्रमा के आकार में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। यह अपने पूर्ण आकार में आसमान में चलते नजर आएंगे। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छवि मलिन हो जाएगी। यानी चांद कुछ मटमैला सा दिखेगा। इसकी वजह यह है कि यह वास्तविक चंद्रग्रहण नहीं है यह एक उपछाया चंद्रग्रहण है। इससे पहले 10 जनवरी को ऐसा ही चंद्रग्रहण लगा था।


 

अगला लेखऐप पर पढ़ें