Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2020 live updates know lunar eclipse timings date and all things

Chandra Grahan 2020 Live Updates : साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ शुरू, ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें

आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जिन्हें चंद्रग्रहण से जुड़ी हुई कई बातें नहीं पता। ऐसे में चलिए, जानते हैं चंद्रग्रहण से जुड़ी हुई खास बातें-  क्या है चंद्रग्रहण का समय...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Fri, 10 Jan 2020 05:22 PM
share Share

आज साल का पहला चंद्रग्रहण है। ऐसे में बहुत से लोग हैं, जिन्हें चंद्रग्रहण से जुड़ी हुई कई बातें नहीं पता। ऐसे में चलिए, जानते हैं चंद्रग्रहण से जुड़ी हुई खास बातें- 

क्या है चंद्रग्रहण का समय और अवधि
यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होकर 02:42Am पर खत्म होगा। ग्रहण की अवधि चार घंटे से ज्यादा की है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस ग्रहण में न तो सूतक लगा है और न ही इसका कोई नकारात्मक असर देखने को मिलने के आसार हैं।

 

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण 
इस ग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका में देखा जा सकता है लेकिन नॉर्थ अमेरिका में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकता लेकिन अलास्का, इस्टर्न माइन और उत्तर पूर्वी कनाडा में इसे देखा जा सकेगा।


क्या होता है उप-छाया ग्रहण 
चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध पर होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे (पृथ्वी की उपछाया) से होकर गुजरेगा। यानी चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिपेगा नहीं बल्कि हल्का मलिन होगा जिसकी मलिनता नंगी आंख से देख पाना मुश्किल है। इस प्रकार यह ग्रहण उप-छाया चंद्र ग्रहण होगा। 

 

इस ग्रहण में क्यों नहीं लगा सूतक काल 
बाकी ग्रहण की तरह इस ग्रहण में सूतक नहीं लगा क्योंकि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पूरी तरह से नहीं पड़ रही है। आमतौर पर देखा जाता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण होने के बारह घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में शुभ काम करना मना होता लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ग्रहण काल के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। 


ग्रहण काल के दौरान भूलकर भी न करें ये काम 
ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए।
ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए या नाम का जप करना चाहिए।
अगले दिन आराम से स्नान-दान कर सकते हैं। इस बार कुछ नियमों का पालन न कर पाएं तो चिंता की बात नहीं है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें