Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chandra Grahan 2020 5 june chandra grahan timings in india and lunar eclipse live streaming detail

Chandra Grahan 2020 : 5 जून को भारत में भी नजर आएगा चंद्र ग्रहण, घर बैठे यहां देखें ग्रहण का लाइव नजारा 

5 जून शुक्रवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगा था। 5 जून के बाद इसी महीने की 21 तारीख को सूर्यग्रहण लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। 5 जून को लगने...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Thu, 4 June 2020 05:48 PM
share Share

5 जून शुक्रवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इससे पहले 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लगा था। 5 जून के बाद इसी महीने की 21 तारीख को सूर्यग्रहण लगेगा जिसे भारत में देखा जा सकेगा। 5 जून को लगने वाला यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण शुक्रवार 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो 6 जून, शनिवार को 2 बजकर 34 मिनट में समाप्त होगा। 12 बजकर 54 मिनट में ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा।

 

इस चंद्र ग्रहण की क्या है खास बात
यह ग्रहण आंशिक रूप से चलने वाला एक ग्रहण होगा, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी भाग, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है, के जरिए आगे बढ़ेगा। इस तरह के पेनुम्ब्रल ग्रहण को अक्सर सामान्य पूर्ण चंद्रमा मान लिया जाता है। इसे स्ट्राबेरी मून एक्लिप्स, मीड मून एक्लिप्स, हनी मून एक्लिप्स आदि नामों से भी जाना जाता है।

 

भारत समेत इन जगहों पर दिखेगा 
भारत समेत यह चंद्र ग्रहण एशिया,यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में देखा जा सकेगा। लेकिन इसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा सिर्फ चांद थोड़ा सा मटमैला रंग का दिखाई देगा।

 

यहां देखें चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग 
पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को देखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन Slooh और Virtual Telescope सहित लोकप्रिय यूट्यूब चैनल ऐसी घटनाओं को लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट 2.0 भी इस ग्रहण का एक लाइव वेबकास्ट दिखा सकता है, जिसे खगोलविज्ञानी Gianluca Masi द्वारा चलाया जाता है।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें