Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chand Kab Niklega: Karwa Chauth 2022 pujan muhurat will start from 05:54 pm worship choghadiya muhurat

Chand Kab Niklega: करवा चौथ 2022 शाम 05:54 बजे से शुरू पूजन मुहूर्त, जानें दिन-रात के चौघड़िया शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth Chand Kab Niklega: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए खास होता है। इस दिन व्रती महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 01:52 PM
share Share

Karwa Chauth Pujan Muhurat and Exact Chand Timing Today: करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती व भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इस साल करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से शुरू हो गय है। आप भी जान लें दिन के सभी चौघड़िया मुहूर्त-

करवा चौथ 2022 तिथि और मुहूर्त-

चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त - 14 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक।
करवा चौथ पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त- 13 अक्टूबर शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 09 मिनट तक है।

करवा चौथ 2022 चौघड़िया मुहूर्त-

शुभ - उत्तम- 06:20 ए एम से 07:47 ए एम
लाभ - उन्नति- 12:07 पी एम से 01:34 पी एम
चर - सामान्य- 10:40 ए एम से 12:07 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम- 01:34 पी एम से 03:00 पी एम
शुभ - उत्तम- 04:27 पी एम से 05:54 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम- 05:54 पी एम से 07:27 पी एम

व्रत का पारण कब-

करवा चौथ व्रत सूर्योदय के बाद से शुरू होता है और चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत किया जाता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें