Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Policy If you marry such a woman your fortune will change

चाणक्य नीति: ऐसी स्त्री से विवाह करेंगे तो बदल जाएगा भाग्य, नहीं रहेगी धन की कमी और क्लेश का माहौल

भारत के इतिहास के अनुसार, चाणक्य बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, जिनकी नीतियां बेहद प्रसिद्ध मानी जाती है। वहीं, अगर बात विवाह की हो तो सही जीवनसाथी चुनना बेहद जरूरी होता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSun, 20 Aug 2023 01:08 AM
share Share

चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त नाम से भी जाना जाता है। भारत के इतिहास के अनुसार, चाणक्य बहुत ही ज्ञानी व्यक्ति थे, जिनकी नीतियां बेहद प्रसिद्ध है। वहीं, अगर बात विवाह की हो तो सही जीवनसाथी चुनना बेहद जरूरी होता है। वहीं, चाणक्य नीति के अनुसार विवाह के योग्य स्त्री के गुणों की व्याख्या की गयी है, जो पति और परिवार के लिए बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसी स्त्री का पांव घर में पड़ जाए तो जीवन में खुशियां और सौभाग्य बना रहता है।

धार्मिक स्त्री
धर्म-कर्म में रुचि रखने वाली स्त्री परिवार में सुख और शांति बनाए रखने में कौशल मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धर्म-कर्म करने वाले इंसान बुरे कामों से डरते हैं। जो स्त्री अपने धर्म का पालन करती है, वे जीवन की हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त करती है। वहीं, विधिविधान से पूजापाठ करने से घर में सौभाग्य बना रहता है।

संस्कारी स्त्री
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कारों से आपके रहन-सहन का पता चलता है। वहीं, एक संस्कारी या मर्यादित स्त्री हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनका ख्याल भी रखती है।

साथ निभाने वाली
चाणक्य के मुताबिक ऐसी स्त्री, जो हर स्थिति में अपने घर-परिवार और पति का साथ निभाए, वह जीवन को मधुर बना सकती है। चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या पारिवारिक स्थिति हो। एक गुणवान स्त्री अपने परिवार और पति का साथ हर कठिन परिस्थिति में निभाती है साथ ही संतुलन भी बनाकर रखती है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें