Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti : thoughts quotes suvichar about happy life tips upay

Chanakya Niti : चाणक्य की इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति नहीं होते हैं असफल, जीवन के हर कदम में मिलती है सफलता

भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 4 Feb 2023 12:37 AM
share Share

Chanakya Niti Today:  भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आइए जानते हैं चाणक्य की किन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति जीवन में असफल नहीं होते हैं-

माता- पिता का सम्मान करने वाले व्यक्ति

  • जो व्यक्ति माता- पिता का सम्मान करते हैं, उन्हें जीवन में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। माता- पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। हर व्यक्ति को अपने माता- पिता का सम्मान करना चाहिए।

अपने गुरु को माता- पिता के समान सम्मान देने वाले व्यक्ति होते हैं सफल

  • किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है।हर व्यक्ति को अपने गुरुजी का भी सम्मान माता- पिता के समान ही करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला, पढ़ें राशिफल

धन की बचत करने वाले व्यक्ति

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार धन की बचत करना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विपरित परिस्थितियों में धन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए व्यक्ति को हमेशा धन बचाकर रखना चाहिए। 

6 मार्च को शनि होंगे उदय, इन 5 राशियों का भी होगा भाग्योदय, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

समय का ध्यान रखने वाले व्यक्ति 

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को समय का ध्यान रखना चाहिए। समय बहुत अधिक बलवान होता है। समय के साथ चलने वाले लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें