Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti: These things should be kept in mind to strengthen the relationship - Astrology in Hindi

चाणक्य नीति: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

जीवन में रिश्तों का खास महत्व होता है। अच्छे रिश्ते बुरे समय में साथ निभाते हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को अपने रिश्तों को हमेशा मजबूर रखना चाहिए। चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किन...

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 31 Aug 2021 05:39 AM
share Share

जीवन में रिश्तों का खास महत्व होता है। अच्छे रिश्ते बुरे समय में साथ निभाते हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि व्यक्ति को अपने रिश्तों को हमेशा मजबूर रखना चाहिए। चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किन बातों का ध्यान रखने से रिश्ते मजबूत होते हैं।

1. प्रेम और विश्वास पर टिके होते हैं रिश्ते- किसी भी व्यक्ति के लिए हर व्यक्ति को खुश रख पाना मुश्किल होता है। चाणक्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति छल-कपट का सहारा लेता है तो, उसके रिश्ते ज्यादा समय तक टिके नहीं रहते हैं। चाणक्य कहते हैं कि रिश्ते की नींव प्रेम और विश्वास पर टिका होता है।

2. रिश्ते में बनाएं रखें विनम्रता- चाणक्य कहते हैं कि वाणी में मधुरता और व्यक्तित्व में विनम्रता होनी चाहिए। रिश्तों में मजबूती लाने के लिए वाणी में मधुरता जरूरी है। मधुर वाणी से व्यक्ति को समाज में सम्मान मिलता है।

3. घमंड को न रखें आगे- घमंड व्यक्ति के रिश्तों को खराब कर देता है। जिसके कारण संबंध भी टूटने लगते हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

4. रिश्तों की गरिमा- रिश्तों में गरिमा बनाए रखना जरूरी होता है। जब रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति सम्मान होता है, तो रिश्ते मजबूत होते हैं। जो व्यक्ति एक-दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति रखते हैं, उनके रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं टिकते हैं।

यह आलेख धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें