Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya niti stri quotes suvichar thoughts updesh read todays Chanakya neeti - Astrology in Hindi

Chanakya niti stri : ऐसी स्त्री बदल देती है व्यक्ति का भाग्य, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Chanakya niti stri : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महाना ज्ञानी और विद्वानों में शामिल हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 7 Nov 2021 02:47 AM
share Share

Chanakya niti stri : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महाना ज्ञानी और विद्वानों में शामिल हैं। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। चाणक्य नीति में स्त्री के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। एक स्त्री का व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है। चाहे वो मां के रूप में हो, बहन के रूप में हो, एक मित्र के रूप में हो या पत्नी के रूप में। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्री व्यक्ति का भाग्य भी बदल सकती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जानते हैं कैसी स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है...

धार्मिक स्त्री

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार धार्मिक विचारों वाली स्त्री व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। जिस घर में नित्य नियम पूजा- पाठ होती है, वहां पर भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं।

आने वाले 14 दिन इन राशियों के लिए बेहद फलदायी, गुरु कृपा से होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

जो स्त्री संतोष रखें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार संतोष रखने वाली स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है। ऐसी स्त्री हर परिस्थिति में अपने पति का साथ देती हैं।

धैर्यवान स्त्री

  • धैर्य रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार धैर्यवान स्त्री व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। जीवन में धैर्य का होना बहुत जरूरी है।

जो स्त्री क्रोध न करें

  • क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री क्रोध न करें वो किसी भी व्यक्ति का भाग्य बदल सकती है। जिस घर में क्रोध करने वाले लोग नहीं होते हैं वहां पर भगवान का वास होता है। जहां भगवान का वास होता है, वहां पर किसी भी तरह की समस्याएं नहीं आ सकती हैं।

आने वाले 54 दिनों तक मां लक्ष्मी की कृपा से ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, खूब करेंगे तरक्की

मधुर वचन बोलने वाली स्त्री

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलने चाहिए। मधुर वचन बोलने वाली स्त्री व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है। ऐसी स्त्री के घर का माहौला हमेशा सुखमय रहता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें