Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chanakya niti quotes vichar on friendship true definition of friendship - Astrology in Hindi

चाणक्य नीति : ऐसे लोगों से भूलकर भी न करें मित्रता, ये लोग होते हैं दोस्त के नाम पर दुश्मन

Chanakya Niti (चाणक्य नीति) : किसी भी व्यक्ति के जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिस व्यक्ति की दोस्ती अच्छी होती है, उसका जीवन सुखमय रहता है। अच्छे दोस्त व्यक्ति का...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 10 Dec 2021 12:12 AM
share Share

Chanakya Niti (चाणक्य नीति) : किसी भी व्यक्ति के जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिस व्यक्ति की दोस्ती अच्छी होती है, उसका जीवन सुखमय रहता है। अच्छे दोस्त व्यक्ति का भाग्य तक बदल सकते हैं। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महानतम लोगों में शामिल है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनसे भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करने से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। ऐसे दोस्त दुश्मन के समान होते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों से भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए...

लालची लोगों से न करें दोस्ती

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को लालची लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। लालची व्यक्ति कभी भी आपका अपना नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति मतलबी होते हैं। ये लोग मतलब निकल जाने के बाद साथ छोड़ देते हैं। 

Horoscope 2022 : ये हैं साल 2022 की लकी राशियां, नए साल में मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, देखें क्या आप के लिए शुभ रहेगा नववर्ष

बुरे वक्त पर जो साथ न दें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार सच्चा मित्र वही होता है जो बुरे वक्त में साथ देता है। ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए जो बुरे वक्त में साथ न दें। आपके अच्छे वक्त में तो हर कोई आपका साथ देगा लेकिन बुरे वक्त में सच्चा मित्र ही आपका साथ देगा। ऐसे लोगों से तुरंत दूरी बना लें जो बुरे वक्त में आपका साथ नहीं देते हैं।

आने वाले साल 2022 में इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की बुरी नजर, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए अभी से शुरू कर लें ये उपाय

गलत आदतों वाले लोगों से न करें दोस्ती

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करने से जीवन बर्बाद हो सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बहुत जरूरी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें