Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chanakya niti quotes suvichar updesh thoughts how to live happy life tips upay - Astrology in Hindi

Chanakya Niti : चाणक्य की इन बातों का पालन करने वाले कभी नहीं होते हैं परेशान, जीवन में नहीं आता कोई संकट

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में शामिल है। आचार्य चाणक्य ने मित्रता, दुश्मनी, भविष्य, वैवाहिक जीवन, करियर, व्यवसाय आदि से संबंधित कई नीतियों का जिक्र नीति...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 8 Jan 2022 05:57 AM
share Share

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में शामिल है। आचार्य चाणक्य ने मित्रता, दुश्मनी, भविष्य, वैवाहिक जीवन, करियर, व्यवसाय आदि से संबंधित कई नीतियों का जिक्र नीति शास्त्र में किया है। चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने सही तरह से जीवन जीने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के जीवन में कोई संकट नहीं आता है...

माता- पिता का सम्मान करने वाले लोगों के जीवन में नहीं आता कोई संकट

  • हर व्यक्ति को अपने माता- पिता का सम्मान करना चाहिए। जो व्यक्ति माता- पिता का सम्मान नहीं करता है, उसे जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। माता- पिता का सम्मान करने वाला व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है। जो व्यक्ति अपने माता- पिता का सम्मान करता है उसके जीवन में कोई संकट नहीं आता है।

29 साल बाद बन रही है सूर्य- शनि की युति, मेष से लेकर मीन तक वाले होंगे प्रभावित, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल

अपने गुरु को माता- पिता के समान सम्मान देने वाले व्यक्ति के जीवन में नहीं आता कोई संकट

  • हर व्यक्ति को अपने गुरुजी का भी सम्मान माता- पिता के समान ही करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार गुरु का सम्मान करने वाला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है। गुरु का सम्मान करने वाले व्यक्ति के जीवन में कोई संकट नहीं आता है।

धन की बचत करने वाले व्यक्ति के जीवन में नहीं आता कोई संकट

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार धन की बचत करना बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विपरित परिस्थितियों में धन की आवश्यकता पड़ सकती है, इसलिए व्यक्ति को हमेशा धन बचाकर रखना चाहिए। जो व्यक्ति धन की बचत करता है उसको जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

जनवरी में सूर्य, मंगल और शुक्र की बदलेगी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

समय का ध्यान रखने वाले के जीवन में नहीं आता कोई संकट

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को समय का ध्यान रखना चाहिए। समय बहुत अधिक बलवान होता है। समय के साथ चलने वाले लोग जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। समय के अनुसार चलने वाले व्यक्ति के जीवन में कोई संकट नहीं आता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें