Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chanakya niti health tips quotes suvichar updesh healthy food for life

चाणक्य नीति : स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 26 Feb 2023 11:55 PM
share Share

भारत के महान ज्ञानी व्यक्तियों में आचार्य चाणक्य का नाम शामिल है। चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान रहा था। आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ बातें बताई हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकते हैं। आज के समय में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां काफी लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य नीतियों का पालन कर व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। आज के समय में व्यक्ति बीमारियों को लेकर काफी परेशान रहते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में बताया है कि किन चीजों का सेवन स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होता है।

अन्नाद्दशगुणं पिष्टं पिष्टाद्दशगुणं पयः 
पयसोऽष्टगुणं मांसं मांसाद्दशगुणं घृतम्

अनाज का सेवन

  • स्वस्थ रहने के लिए अनाज का सेवन करना चाहिए। अनाज का सेवन करने से व्यक्ति ऊर्जावान रहता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। जिस व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होगा वह स्वस्थ होगा।

दूध का सेवन

  • दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। दूध अनाज से भी दस गुना अधिक शक्तिशाली होता है। रोजाना नियमित रूप से दूध का सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। दूध का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध देव करेंगे कृपा की बरसात, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

 

घी का सेवन

  • घी दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना नियमित रूप से घी का सेवन करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं। बीमारियों से दूर रहने के लिए व्यक्ति को रोजाना घी का सेवन करना चाहिए। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें