Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya niti friendship quotes qualities of best friends - Astrology in Hindi

Chanakya Niti : सच्चे मित्र की होती हैं ये 4 निशानियां, आप भी जान लें, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Chanakya Niti : एक सच्चा मित्र किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। सच्चे मित्र का जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान विद्वानों में शामिल है। आचार्य चाणक्य की...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 10 Dec 2021 03:22 AM
share Share

Chanakya Niti : एक सच्चा मित्र किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। सच्चे मित्र का जीवन में बहुत बड़ा योगदान रहता है। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान विद्वानों में शामिल है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने सच्चे मित्र की कुछ निशानियां बताई हैं। जिस तरह सच्चा मित्र व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। ठीक उसी तरह बुरा मित्र व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकता है। आइए जानते हैं सच्चे मित्र की क्या निशानियां होती है....

जो विपरित परिस्थितियों में भी साथ निभाए

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका सच्चा मित्र वो ही है जो विपरित परिस्थितियों में भी साथ निभाता है। ऐसे मित्र के होने पर व्यक्ति किसी भी विपरित परिस्थिति से बाहर आ जाता है। ऐसे व्यक्ति के साथ कभी भी न रहें जो विपरित परिस्थितियों में आपका साथ छोड़ दें।

Budh Gochar : बुध का धनु राशि में गोचर, मिथुन, सिंह, कन्या वाले करेंगे मौज, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

जो मित्र आर्थिक संकट आने पर मदद करे

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार आर्थिक समस्या होने पर जो आपकी मदद के लिए तैयार रहे वो ही आपका सच्चा मित्र है। जो दोस्त आपको परेशानियों में न देख सके और आपको परेशानियां से निकालने के लिए हर संभव प्रयास करे वही आपका सच्चा दोस्त है।

Rashifal : ग्रहों का अद्भुत संयोग, गजकेसरी योग से मेष, वृष, मिथुन वालों का सूर्य की तरह चमक उठेगा भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

किसी अपने की मौत के बाद जो आपके साथ खड़ा रहे

  • व्यक्ति किसी अपने की मौत के बाद टूट जाता है। उस वक्त उसे सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे समय में जो मित्र आपका सहारा बन आपके साथ खड़ा है वो ही आपका सच्चा मित्र है।

आर्थिक राशिफल : वृष, मिथुन, कन्या, मकर और मीन वालों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

जो व्यक्ति बीमारी में भी आपका साथ न छोड़े

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार सच्चा मित्र वही है जो आपके बीमारी के समय भी आपका साथ नहीं छोड़ता है। सच्चे दोस्त व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में सहायक होते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें