Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti: Earth is heaven for those who have these things

चाणक्य नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये चीजें, उनके लिए धरती ही स्वर्ग

Chanakya niti: आचार्य चाणक्य ने नीति ग्रंथ में जीवन से जुड़े कई अहम प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। जिसके माध्यम से आज भी लोग अपने कार्यों में सफलता हासिल करते हैं। जानें चाणक्य नीति-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान टीम, नई दिल्लीTue, 14 March 2023 11:47 PM
share Share

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को धर्मनीति, कूटनीति, राजनीति और शिक्षाविद का महान ज्ञाता माना गया है। उन्होंने मनाव कल्याण के लि अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में तमाम बातों का वर्णन किया है। आचार्य चाणक्य ने कठिन से कठिन समय से निपटने के लिए नीतियों का वर्णन किया है। कहते हैं कि आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाकर लोग मुश्किल समय को आसानी से काट सकते हैं। चाणक्य ने अपने अनुभव के आधार पर लोगों को खुशहाल जीवन बिताने की राह बताई है। एक श्लोक में चाणक्य बताते हैं कि जिन लोगों के पास कुछ चीजें होती हैं उनके लिए धरती ही स्वर्ग समान है।

यस्य पुत्रो वशीभूतो भार्या छन्दानुगामिनी। 
विभवे यश्च सन्तुष्टस्तस्य स्वर्ग इहैव हि।।

चाणक्य कहते हैं कि जिसका बेटा वश में रहता है, पत्नी पति की इच्छा के अनुरूप कार्य करती है और जो व्यक्ति धन के कारण पूरी तरह संतुष्ट है, उसके लिए पृथ्वी ही स्वर्ग के समान है। हर व्यक्ति संसार में सुखी रहना चाहता है, यही तो स्वर्ग है। स्वर्ग में भी सभी प्रकार के सुखों को उपभोग करने की कल्पना की गई है। इस बारे में चाणक्य कहते हैं कि जिसका पुत्र वश में है, स्त्री जिसकी इच्छा के अनुसार कार्य करती है, जो अपने कमाए धन से संतुष्ट है, जिसे लोभ-लालच और अधिक कमाने की चाह नहीं है। ऐसे मनुष्य के लिए किसी अन्य प्रकार के स्वर्ग की कल्पना करना व्यर्थ है। स्वर्ग तो वह जाना चाहेगा, जो यहां दुखी हो।

चाणक्य के श्लोक सरल शब्दों में अर्थ है कि अगर संतान गलत मार्ग पर चली जाए तो अपने माता-पिता का जीवन नर्क बना देती है। चाणक्य आगे कहते हैं कि जिस व्यक्ति की पत्नी आज्ञा का पालन करती हो, उसके मान-सम्मान का ध्यान रखती है, ऐसे व्यक्ति के लिए धरती ही स्वर्ग है। इसके अलावा जिन लोगों का पारिवारिक जीवन सुख-शांति के साथ बीतता है, उनके लिए धरती पर ही स्वर्ग समान होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें