Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti : dhanwan banne ke upay totke remedies how to become rich and successful - Astrology in Hindi

Chanakya Niti : इन बातों का रखेंगे ध्यान तो घर में होगा मां लक्ष्मी का प्रवेश, नहीं होगी धन हानि, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Chanakya Niti : जीवन यापन करने के लिए धन का होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर भी कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को धन का संचय जरूर करना चाहिए। लेकिन कई बार...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 11 Sep 2021 06:09 AM
share Share

Chanakya Niti : जीवन यापन करने के लिए धन का होना बहुत जरूरी होता है। आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर भी कई बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को धन का संचय जरूर करना चाहिए। लेकिन कई बार व्यक्ति धन संचय नहीं कर पाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान नहीं रखता है, उसे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं धन प्राप्ति के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

धन का अपमान कभी न करें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी धन का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति धन का अपमान करता है उसके घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। धन का सदैव सम्मान करना चाहिए।

शनि और गुरु के एक ही राशि में आने से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

घर में साफ- सफाई का ध्यान रखें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में साफ- सफाई रखनी चाहिए। मां लक्ष्मी का प्रवेश उसी घर में होता है, जहां साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। 

घर में खुशहाली बनाकर रखें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार घर में खुशहाली बनाकर रखनी चाहिए। जिन घरों में क्लेश होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह और पति-पत्नी के बीच प्रेम होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।

गुरु कृपा से आने वाले 4 दिनों तक ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, नौकरी और व्यापार में होंगे बड़े बदलाव

वाणी में मधुरता रखें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार  मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए वाणी में मधुरता होना जरूरी है। कड़वे वचन बोलने वालों पर मां लक्ष्मी कभी अपना कृपा नहीं बरसाती हैं।

कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर रखें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार कार्यक्षेत्र में सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने वालों को सफलता जल्दी हासिल होती है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी कृपा करती हैं।

धन- हानि से हैं परेशान तो 10 दिनों तक रोजाना करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी और बप्पा की कृपा

सामर्थ अनुसार दान जरूर करें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार सामर्थ अनुसार दान जरूर करना चाहिए। शास्त्रों में दान को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें