Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti: Are You Also Ignoring These Mistakes You will not get success even after hard work - Astrology in Hindi

चाणक्य नीति: क्या आप भी कर रहे हैं इन गलतियों को अनदेखा? जी-तोड़ मेहनत के बाद भी नहीं मिलेगी सफलता

चाणक्य नीति: अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सिर्फ जी-तोड़ मेहनत ही जरूरी नही है। सफल होने के लिए अपने जीवन के कुछ नियमों व आदतों में भी बदलाव करना होता है।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 16 April 2023 09:19 AM
share Share

चाणक्य नीति: अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सिर्फ जी-तोड़ मेहनत ही जरूरी नही है। सफल होने के लिए अपने जीवन के कुछ नियमों व आदतों में भी बदलाव करना होता है। इसके लिए आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में कई जरूरी बातों का जिक्र किया है। चाणक्य नीति में बहुत सी ऐसी बातें बताई गई हैं जो व्यक्ति के जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनकी वजह से व्यक्ति सफल नहीं हो पाता है।

इच्छा शक्ति
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपकी इच्छा शक्ति मजबूत नहीं है तो आप सफल नहीं हो सकते। भले ही आप क्यों ना कितनी ही मेहनत कर लें, अगर आपके अंदर इच्छा शक्ति की कमी है तो यह आपकी राह में रुकावटें पैदा करता है। क्योंकि इच्छा शक्ति के बगैर व्यक्ति किसी भी काम को पूरी लगन से नहीं कर सकता है।

आत्मविश्वास
चाणक्य नीति क अनुसार सफल होने के लिए मेहनत के साथ-साथ आत्मविश्वास होना भी बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास के बिना कोई व्यक्ति सफल नहीं हो सकता। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपना काम आत्मविश्वास के साथ करता है उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

हारा हुआ मन
आपने यह कहावत जरूर सुना होगा कि ‘मन के हार है और मन के जीते जीत’। इसका मतलब यह है कि जो व्यक्ति मन से हार मान लें वह कभी सफल नहीं हो सकता। चाणक्य नीति के अनुसार मन से हारा हुआ व्यक्ति हमेशा नाकारात्मक ही सोचता है। इस स्थिति में सफलता कभी उसके नजदीक नहीं आ पाती।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें