Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़chanakya niti: according to acharya hanakya always stay away from these 4 types of people - Astrology in Hindi

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार इन 4 तरह के लोगों से हमेशा रहें दूर, वरना परेशानियों से घिरे रहेंगे

चाणक्य नीति में एक श्लोक के माध्यम से आचार्य ने बताया है कि जो मनुष्य इन 4 तरह के लोगों का साथ देगा वह हमेशा कष्टों और परेशानियों से घिरा रहेगा। आइए जानते हैं क्या है वह चार चीजें।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 July 2023 08:35 AM
share Share

Chanakya Niti: भारतीय ज्ञान परंपरा में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा स्थान है। आचार्य चाणक्य एक महान सलाहकार, रणनीतिकार और दार्शनिक होने के साथ ही वेदों और पुराणों के संपूर्ण ज्ञाता थे। इसी ज्ञान के आधार पर उन्होंने मनुष्य जीवन से जुड़ी व्यवहारिक बातें बताई। चाणक्य नीति में एक श्लोक के माध्यम से आचार्य ने बताया है कि जो मनुष्य इन 4 तरह के लोगों का साथ देगा वह हमेशा कष्टों और परेशानियों से घिरा रहेगा। आइए जानते हैं क्या है वह चार चीजें।

मूर्ख लोगों को ना दें ज्ञान
आचार्य चाणक्य के अनुसार मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से कोई लाभ नहीं होता। वह वही करता है जो उसका मन करता है। ऐसे लोग अपने आगे किसी की नहीं सुनते और जो लोग किसी की बात नहीं सुनते वह किसी भी प्रकार का ज्ञान देना अपना समय व्यर्थ करने के समान है। ऐसे लोग सदैव कष्टों से घिरे रहते हैं।

ऐसी महिलाओं से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं अपने परिवार को साथ लेकर नहीं चलती। साथ ही पति, संतान और माता पिता के बारे में जरा भी नहीं सोचती। ऐसी महिलाओं का साथ देने से खुद का भी नुकसान होता है।

ऐसे लोगों से रहें दूर
ऐसे लोग जो सिर्फ और सिर्फ पैसों के बारे में सोचते हैं या फिर जिन्हें धन के नष्ट होने का दर5 लगा रहता है ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। ऐसे लोग जरूरी काम में भी खर्च करने से दूर भागते हैं और अपने धन का सही उपयोग नहीं कर पाते।

हमेशा दुखी रहने वालों से रहें दूर 
आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें ऐसे व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए जो हमेशा नेगेटिव मानसिकता रखते हैं। आप जब भी उनसे बात करो वह परेशानियां गिनाते रहेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहने में ही समझदारी है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें