Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Chanakya Niti about friendship quotes vichar thoughts updesh chanakya life motivation tips dont stay with these people - Astrology in Hindi

Chanakya Niti : इन 3 लोगों से हमेशा रहें दूर, भूलकर भी न करें इनसे मित्रता, पढ़ें आज की चाणक्य नीति

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महानतम व्यक्तियों में से एक थे। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उनकी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे।...

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 25 Sep 2021 01:24 AM
share Share

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महानतम व्यक्तियों में से एक थे। चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उनकी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कुछ लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए। इन लोगों के साथ रहने से जीवन बर्बाद हो सकता है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने किन लोगों से मित्रता न करने की सलाह दी है...

गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से जीवन बर्बाद हो सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बहुत जरूरी है।

Diwali 2021 Date : इस साल दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार, नोट कर लें डेट और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

लालची लोगों से रहें दूर

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को लालची लोगों से दूर रहना चाहिए। लालची व्यक्ति कभी भी आपका अपना नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति मतलबी होते हैं। ये लोग मतलब निकल जाने के बाद साथ छोड़ देते हैं। 

बुरे वक्त पर जो साथ न दें

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार सच्चा मित्र वही होता है जो बुरे वक्त में साथ देता है। ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए जो बुरे वक्त में साथ न दें। आपके अच्छे वक्त में तो हर कोई आपका साथ देगा लेकिन बुरे वक्त में सच्चा मित्र ही आपका साथ देगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें