शनि की राशि में प्रवेश करने वाले हैं ग्रहों के राजकुमार बुध, इन राशियों को बंपर लाभ के आसार
Budh Rashi Parivartan 2022: ग्रहों के राजकुमार बुध को दिसंबर महीने में दो बार राशि परिवर्तन करना है। बुध ग्रह के दूसरे राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की किस्मत खुल सकती हैं। जानें-

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होना अहम घटना मानी गई है। ग्रह गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह साल 2022 के आखिरी में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। व्यापार, तर्क, संवाद व बुद्धि का कारक बुध ग्रह कन्या व मिथुन राशि के स्वामी माने गए हैं। बुध ग्रह 28 दिसंबर को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सुबह 04 बजकर 05 मिनट पर होगा। जानें बुध गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
वृषभ राशि- बुध राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। गोचर काल में आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धन संबंधित मामले पूरे होंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों में सुधार होगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन परास्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशि- बुध राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम ला सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक कलह खत्म होगी। धन लाभ के आसार हैं। इस अवधि में आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है।
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध गोचर शुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वाणी से आप सभी का दिल जीतने में सफल होंगे। व्यापारियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर के लिहाज से यह समय उत्तम रहने वाला है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।