Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Bhai Dooj 2023 kab hai know the correct date of bhai dooj 2023 poojavidhi and shubh muhurat

Bhai Dooj 2023 Correct Date: 14 या 15 नवंबर, भाईदूज की सही डेट क्या है? जानें तिलक लगाने का शुभ समय और विधि

Bhai Dooj 2023 Date: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए उन्हें तिलक लगाती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 14 Nov 2023 01:27 PM
share Share

Bhai Dooj 2023 Correct Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। रक्षा बंधन की तरह यह पर्व भी भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस साल 15 नवंबर को भाई दूज मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपनी भाई की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य के लिए भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी आरती करती हैं। वहीं, भाई अपने बहनों का आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें कुछ उपहार देते हैं। भाई दूज के यमराज और यमुना माता की पूजा की जाती है।  आइए जानते हैं भाई दूज की सही डेट, शुभ मुहूर्त, विधि और इससे जुड़ी सभी जानकारियां...

भाई दूज का शुभ मुहूर्त: पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी और 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल 14 और 15 नवंबर दोनों ही दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व दिन की बेला में मनाया जाता है। इसलिए बहनें 14 नवंबर को दोपहर के बाद से भाईयों को तिलक लगा सकती हैं या उदया तिथि के अनुसार, 15 नवंबर को 1 बजकर 47 मिनट तक भाई दूज का पर्व मना सकते हैं।

भाई को तिलक लगाने का शुभ समय: पंचांग के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक भाई को टीका लगाने का शुभ समय है।

भाई दूज पर तिलक लगाने की विधि:

-भैया दूज की पूजा शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा करें।
-अब बहनें भाईयों को अक्षत और रोली का तिलक लगाएं।
-भाई को मिठाई या कुछ मीठा खाने के लिए दें और उनकी आरती उतारें।
-इसके बाद भाई को अपने बहन का आशीर्वाद लेना चाहिए।
-इस दिन भाईयों को अपने बहनों को कुछ न कुछ उपहार जरूर देना चाहिए।

भाई दूज का महत्व: धार्मिक मान्यता है कि सूर्य के पुत्र यमराज का तिलक यमुना ने किया था। तब से ही इस पर्व की शुरुआत हुई। भाई दूज पर बहनों द्वारा भाई को तिलक लगाने से उन्हें यमुना और यमराज का आशीर्वाद मिलता है, जिससे भाई-बहन को लंबी उम्र और सुखी जीवन का वरदान मिलता है।

भाई दूज के दिन इन बातों का रखें खास ध्यान:

-भाई दूज के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचें।
-धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज के दिन भाई को तिलक करने से पहले बहनों को अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।
-भाई दूज के पवित्र त्योहार पर भाई को अपने बहनों से झूठ नहीं बोलना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से यमदेव रुष्ट हो जाते हैं।
-भैया दूज के दिन भाई को उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर बहनों से तिलक लगवाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें