Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Bhai Dooj 2022 Do this easy work on the occasion of Bhai Dooj progress will be made in every sphere of life

Bhai Dooj 2022 भाई दूज के मौके पर करें ये आसान से काम, जीवन के हर क्षेत्र में बनी रहेगी तरक्की

हर साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल द्वितीय तिथि दो आज दोपहर 12:45 तक रहेगी। भाई दूज का पर्व भाई और बहन के आपसे प्यार और स्नेह का पर्व है।

Archana Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 27 Oct 2022 02:38 AM
share Share

भाई दूज का पर्व भाई और बहन के आपसी प्यार और स्नेह का पर्व है। इस दिन बहन भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और जीवन में सुख- समृद्धि की कामना करती है। इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार भेंट करते हैं। हर साल कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल द्वितीय तिथि दो आज दोपहर 12:45 तक रहेगी।

भाई दूज के शुभ अवसर पर अपनाएं यह उपाय-

1. दीपावली के दिन बही खाते बदले जाते हैं और नए बही खातों की पूजा की जाती है। बही खातों बुध ग्रह द्वारा संचालित होते और बुध ग्रह का संबंध बहन से हैं। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए दीपावली के दूसरे दिन नए बही खाते पर काम शुरू कर देना चाहिए। इससे बुध ग्रह ठीक रहता है। 

2. भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व है। यदि आपके पास अपनी सगी बहन न हो तो अपनी चचेरी या मौसेरी बहन के साथ भाई दूज का पर्व अवश्य मनाएं। यदि बहन की शादी हो चुकी है तो भाई दूज के अवसर पर उसके घर जाकर भोजन करें। ऐसा करने से भाई के जीवन में किसी भी मुश्किल कार्य करने को करने की शक्ति बनी रहती है।

3. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यमुना ने इस दिन अपने भाई यम को अपने घर भोजन करने के लिए बुलाया था इसलिए भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर रिश्ते का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। इसी तरह बहन का संबंध बुध ग्रह से हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपनी बहनों से शुभकामनाएं मिलती है तो उसके जीवन में बुध ग्रह की वजह से पैदा होने वाली बहुत सारी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। बुध ग्रह हमारे कार्य करने की कुशलता, बोल- चाल और एटीट्यूट को कंट्रोल करता है। यदि किसी व्यक्ति पर बुध ग्रह की विशेष कृपा हो तो उसका जीवन मंगलमय में बना रहता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें