Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aquarius Aries Virgo Libra and Scorpio zodiac signs should please Goddess Lakshmi with this special remedy they will get great benefits

कुंभ, कन्या, तुला, वृश्चिक और मेष राशि वाले इस खास उपाय से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, होगा महालाभ

जिस व्यक्ति पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भी बनी रहती हैं। वहीं, शुक्रवार को लक्ष्मी माता की उपासना करने से रुपये-पैसों की दिक्कतों से भी बचा जा सकता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 Dec 2023 05:23 PM
share Share

Lakshmi Upay, Shukravar Upay: शुक्रवार का दिन विशेष तौर पर लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से जाना जाता है। जिस व्यक्ति पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भी बनी रहती हैं। वहीं, शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता की उपासना करने से रुपये-पैसों की दिक्कतों से भी बचा जा सकता है। इसलिए हर शुक्रवार को अपनी राशि अनुसार इस तरह आराधना करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं शुक्रवार के उपाय-

मेष राशि वाले शुक्रवार को माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।  

वृषभ राशि वाले शुक्रवार को माता के समक्ष संध्या काल में घी का दीपक जलाएं।

मिथुन राशि वाले शुक्रवार को माता लक्ष्मी को लाल चुनरी और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।

कर्क राशि वाले शुक्रवार को 16 श्रृंगार का सामान माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

सिंह राशि वाले शुक्रवार को माता को मेवे का भोग लगाएं और तुलसी चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि वाले शुक्रवार को श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि वाले शुक्रवार को मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि वाले शुक्रवार को लक्ष्मी जी को लाल गुलाब और लाल रंग की चूड़ियाँ अर्पित करें।

धनु राशि वालों को शुक्रवार को श्री सूक्तम स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि वाले शुक्रवार को माता लक्ष्मी के सामने 5 घी के दीपक जलाएं।

कुंभ राशि वालों को शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सिंदूर समेत शृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। 

मीन राशि वालों को माता को मेवे का भोग लगाना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें