Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Akshaya tritiya upay remedies maa laxmi ko prsnn kaise karein dhan labh kaise hoga

Akshaya Tritiya Upay : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अक्षय तृतीया पर कर लें काम, धन की होगी बरसात

Akshaya tritiya upay remedies maa laxmi : वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस वर्ष शुक्रवार 10 मई को यह तिथि है। अक्षय तृतीया पर इस बार राजयोग में खरीदारी होगी।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 10 May 2024 04:50 AM
share Share

Akshaya Tritiya : वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस वर्ष शुक्रवार 10 मई को यह तिथि है। अक्षय तृतीया पर इस बार राजयोग में खरीदारी होगी। इस वर्ष अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त के साथ तीन राज्य योग बन रहे हैं। वेदाचार्य पंडित रमेशचंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि सनातन धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए प्रत्येक पुण्य का अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आदि काल में कई शुभ कार्य अक्षय तृतीया के दिन ही संपन्न हुए। इस पर्व के दिन विशेषत: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। भगवान परशुराम का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इसी दिन बद्रीनाथ के पट खुलते हैं। 

इस पावन दिन स्नान- दानि, धर्म- कर्म का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है...

घर में साफ- सफाई रखें

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें। अगर आपके घर में गंगा जल है तो पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव कर लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां साफ- सफाई का ध्यान रखा जाता है।

Happy Akshaya Tritiya : इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं, दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार...

लड़ाई- झगड़े से दूर रहें

  • इस पावन दिन घर में किसी भी तरह का क्लेश या लड़ाई- झगड़ा न होने दें। जिस घर में अशांति रहती है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिस घर का वातावरण अच्छा होता है, जहां परिवार के सदस्य प्यार से रहते हैं वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है। 

सात्विक भोजन करें

  • अक्षय तृतीया के पावन दिन सात्विक भोजन करें। भोजन करने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाएं। इस दिन तामसिक भोजन और मांस- मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन अधिक से अधिक भगवान का ध्यान करें।

आज से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, बुध देव की कृपा से राजा के समान बिताएंगे जीवन

गलत कार्यों से दूर रहें

  • व्यक्ति को गलत कार्यों से हमेशा दूर रहना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गलत कार्य करने वाला व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करें। अपनी क्षमता के अनुसार दान- पुण्य करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें