Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Acharya chanakya most important tips to follow for getting huge success and prosperity in life according to chanakya niti - Astrology in Hindi

Chanakya Niti: सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए आचार्य चाणक्य की इन 7 बातों का रखें विशेष ध्यान

आचार्य चाणक्य ने सफलता पाने के लिए आलस का त्याग, झूठ ना बोलने, लोगों पर कम विश्वास करने और समय को महत्व देने जैसी कई जरूरी बातों के बारे में बताया है। इन बातों का ध्यान रख आप भी सफलता पा सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 July 2023 05:03 AM
share Share

 

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने सफलता की सीढ़ियों पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की बात बताई है। चाणक्य नीति के अनुसार, इन नियमों का सख्ती से पालन करने पर व्यक्ति को कभी भी जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के सफलता प्राप्ति के कुछ खास टिप्स...

आलस का त्याग: तरक्की के मार्ग में आलस सबसे बड़ी बाधा होती है। इसलिए जीवन में सफल होने के लिए आज ही आलस त्याग दें और उन्नति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हैं।

झूठ ना बोलें: किसी भी व्यक्ति को सफल होने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। इससे जीवन में कई बार कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलकर सफलता प्राप्त करने की कोशिश करें।

परिश्रम से पीछे ना हटें: आचार्य चाणक्य के अनुसार, परिश्रम के लिए तत्पर व्यक्ति को असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों को सफलता के मार्ग में आने वाली मुश्किलों से भयभीत नहीं होते हैं।

समय का महत्व समझे:सफल व्यक्ति समय के महत्व को बखूबी समझते हैं। वह अपना समय बर्बाद करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इसके साथ ही मूर्ख व्यक्तियों से भी वाद-विवाद में समय खराब नहीं करना चाहिए।

सभी पर विश्वास ना करें: आचार्य चाणक्य के अनुसार, किसी भी व्यक्ति पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति आपकी बात को सुनते हुए इधर-उधर देखे ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

दूसरों की गलतियों से सीखें: खुद किसी गलती को करने के बजाय दूसरों से हुई गलती से सीख लें और उन गलतियों से सावधान रहकर कुछ नया सीखें। इससे आप उम्र के साथ अधिक समझदार और सफल होंगे।

किस्मत के भरोसे ना बैठें: किस्मत के भरोसे बैठने वाले व्यक्तियों को अक्सर दुखों का सामना करना पड़ता है। इसलिए किस्मत के सहारे कभी ना रहें। कड़ी मेहनत और लगन से अपनी सफलता को सुनिश्चित करने का प्रयास करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें