Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 26 march 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal predictions

Aaj Ka Rashifal : 26 मार्च को कुंभ का समय खराब, रिस्क न लें, तुला को अज्ञात भय, मकर यात्रा में कष्ट , मेष हरी वस्तु का दान करें।

Horoscope 26 March 2024 rashifa bhavishyafal predictions: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Anuradha Pandey ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, नई दिल्लीTue, 26 March 2024 02:52 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal horoscope Today 26 March 2024- ग्रहों की स्थिति :ग्रहों की स्थिति : बुध और गुरु मेष राशि में,चंद्रमा और केतु कन्या राशि में,मंगल और शनि कुंभ राशि में, सूर्य और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि : ज्ञान चक्षु खुलेंगे, लेकिन रोगग्रस्त होने के चांसेस बढ़ेंगे। प्रेम-संतान में अभी भी दूरी है। व्यापार सही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : बच्चों से दूरी, प्रेम में थोड़ा तनाव, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान पहले से बेहतर, लेकिन गृह-कला के संकेत हैं। जो कि थोड़ा बड़ा हो सकता है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : अगर निवेश किया, तो नुकसान संभव है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा।  सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वंय के स्वास्थ्य में और पिता के स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार मध्यम और प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : यात्रा में कष्ट होगा। धर्म में अतिवादी से बचें। मान-प्रतिष्ठा पर आंच न आने दें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी बड़ा विवाद न होने दें, जो घर से बाहर जा सके। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें