Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 21 April 2024 Daily horoscope lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal Prediction for Mesh to Meen Rashi

21 April 2024, Aaj Ka Rashifal : कुंभ, धनु,तुला,कर्क वालों के लिए उथल-पुथल भरा दिन, मेष,सिंह वाले हरी वस्तु का करें दान

Aaj Ka Rashifal 21 April 2024 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 अप्रैल को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहेगा।

Arti Tripathi ज्‍योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय, नई दिल्लीSun, 21 April 2024 07:28 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal, 21 April 2024: ग्रहों की स्थिति - सूर्य और गुरु मेष राशि में, चंद्रमा  और केतु कन्या राशि में,शनि और मंगल कुंभ राशि में, बुध,शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

मेष राशि : डिस्टर्बेंस हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें। 

वृषभ राशि : मानसिक रूप से कनफ्यूज रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी कुछ खास अच्छा समय नहीं रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, प्रेम में तू-तू,मैं-मैं को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। भूमि और वाहन की खरीदारी में दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भुजाओं की प्रॉब्लम, कंधों की प्रॉब्लम, नाक,कान और गला की प्रॉब्लम हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम,मध्यम समय है। थोड़ा बचकर पार करिएगा। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि : धन हानि के संकेत हैं। कुटुम्बों से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। निवेश बिल्कुल नहीं करना है। नुकसान हो जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : अनाब-सनाब खर्चे होंगे।दवा-दारू में पैसे जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम दिख रही है। उच्चाधिकारियों से न कोई भी तू-तू,मैं-मैं करें। स्वास्थ्य मध्यम, पिता का स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि : मान हानि के संकेत है। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : चोट-चपेट लगने का भय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रतिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कुछ दिक्कतें या कोई बड़ी लड़ाई न हो जाए। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेशजी के शरण में रहें। उन्हें प्रणाम करें और हरी वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें