Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़आस्थाSawan 2024 lord Shiva and shani sadesati Pradosh vrat is very Special Pradosh vrat in hindi

Sawan की ये तारीख है बहुत खास, शनि साढ़ेसाती वालों के लिए Golden मौका

Sawan 2024 lord Shiva Pradosh vrat देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां भक्त सावन के सोमवार का व्रत करते हैं, वहीं सावन के दो दिन बहुत खास होते हैं।

Anuradha Pandey नई दिल्ली लाइव हिन्दुस्तानWed, 10 July 2024 03:16 AM
share Share

देवाधिदेव महादेव के प्रिय मास सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां भक्त सावन के सोमवार का व्रत करते हैं, वहीं सावन के दो दिन बहुत खास होते हैं। इन दो दिनों में अगर आपने व्रत कर लिया तो आपको भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी।  आपने  इस बार का सावन बेहद ही खास है। दरअसल इस सावन में ग्रह-नक्षत्रों का कई अद्भुत संयोग बन रहा है, इस बार सावन के माह में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य अपनी ही राशि सिंह में जा रहे हैं। इसके अलावा मंगल कन्या राशि में जा रहे हैं। इस दिन प्रदोष के समय आटे के दिए जलाने से भी भगवान शिव की कृपा मिलती है। आपको बता दें कि सावन में शनि प्रदोष व्रत बहुत खास है। इस दिन शनि साढ़ेसाती वाले भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं। प्रदोष व्रत करने से आपको काफी लाभ होगा। इस दिन आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी आपको लाभ देगा। 

सावन का पहला प्रदोष व्रत कब है
 सावन का पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त 2024, गुरुवार को पड़ेगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त शाम 7 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। गुरु प्रदोष व्रत का प्रारंभ 1 अगस्त की दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर होगा और समापन 2 अगस्त की दोपहर 03:26 पर होगा। दूसरा प्रदोष 17 अगस्त को होगा और इस दिन शनि प्रदोष होगा।

क्या हैं प्रदोष व्रत के नियम
आपको बता दें कि प्रदोष व्रत में खाना नहीं खाते हैं। इस दिन फलाहार करना चाहिए। इस दिन नमक नहीं खाया जाता है। इस दिन जो भी खाएं वो मीठा है। सभी दोषों को नाश हो इसलिए रखा जाता है प्रदोष व्रत, कहते हैं कि भगवान शिव में ही वो शक्ति है जो सभी दोषों का नाश कर सकते हैं। यह त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। आपको बता दें कि महीने में दो प्रदोष व्रत होते हैं। एक कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत और एक शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें