Hindi Newsधर्म न्यूज़Solar Eclipse Surya Grahan 2025 on 29 March for 3 hours 53 minutes impact on India sutak kaal Eclipse timing

Surya Grahan: 3 घंटे 53 मिनट तक सूर्य ग्रहण आज, जानें कब दिखेगा भारत में सूर्य ग्रहण

  • Solar Eclipse Surya Grahan 2025: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग चुका है। माना जा रहा है यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 53 मिनट तक रहने वाला है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह ग्रहण महत्वपूर्ण है। जानें ग्रहण खत्म कब होगा-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 29 March 2025 04:00 PM
share Share
Follow Us on
Surya Grahan: 3 घंटे 53 मिनट तक सूर्य ग्रहण आज, जानें कब दिखेगा भारत में सूर्य ग्रहण

Solar Eclipse Surya Grahan 2025: आज 29 मार्च को साल का पहला सूर्य लग चुका है, जो आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाएगा। विज्ञान के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। इस स्थिति में, चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से ढंक देता है, जिससे पृथ्वी पर अंधकार छा जाता है। सूर्यग्रहण सदैव चंद्रग्रहण से लगभग दो सप्ताह पहले या बाद में घटित होता है।

3 घंटे 53 मिनट तक सूर्य ग्रहण आज: अर्थियन सोसाइटी के निदेशक डॉ. इरफान ह्यूमन ने इस खगोलीय घटना का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए बताया, कि यदि आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होने का स्थान प्रदेश की राजधानी लखनऊ माना जाए, तो यह स्थानीय समयानुसार 2ः20ः43 बजे शुरू हो चुका है। शाम 4ः17ः27 बजे अपने चरम पर होगा। तथा 6ः13ः45 बजे समाप्त होगा। मतलब साफ है कि, इस समय प्रदेश सहित पूरे भारत में दिन का समय होगा। इसलिए यह ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई न देने का दूसरा कारण यह है कि, इस बार सूर्यग्रहण का पथ भारत से होकर नहीं गुजर रहा है। यह सूर्य ग्रहण इस बार यूरोप, एशिया में उत्तर, उत्तर/पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका में उत्तर, अटलांटिक, आर्कटिक में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें:Rashifal: 30 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

जानें कब दिखेगा भारत में सूर्य ग्रहण: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के सौर वैज्ञानिक डॉ. वहाबउद्दीन के अनुसार, भारत में सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो देश के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह के समय शुरू होगा और दोपहर तक रहेगा। भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा जबकि अन्य क्षेत्रों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में नजर आ सकता है। 29 मार्च के बाद अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें