Hindi Newsधर्म न्यूज़Solar eclipse date and time in india surya in Virgo kanya rashi

कन्या राशि में होंगे सूर्य, 2 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का सूर्य ग्रहण पहला अप्रैल में लगा था और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर में लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा। इस सूर्य ग्रहण पर सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह लगेगा।

कन्या राशि में होंगे सूर्य, 2 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण
Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 Sep 2024 09:52 AM
हमें फॉलो करें

इस साल का सूर्य ग्रहण पहला अप्रैल में लगा था और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर में लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास होगा। इस सूर्य ग्रहण पर सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह लगेगा। इस साल सूर्यग्रहण  2 अक्टूबर के दिन लगेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वपितृ अमावस्या है। यह ग्रहण कन्या राशि में लग रहा है। दरअसल अभी सूर्य अभी तुला राशि में हैं। सितंबर में सूर्य कन्या राशि में आ जाएंगे। जब सूर्यग्रहण लगेगा, तब सूर्य कन्या राशि में होंगे। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण जब लग रहा है उस दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन है। इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। 

इस बार रिंग ऑफ फायर होगा खास
 दो अक्तूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण लेगा। यह एक ऐसा सूर्य ग्रहण है, जिसमें धरती से चांद दूर होता है, चंद्रमा सूर्य और धरती के बीच से गुजरेगा, लेकिन चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह कवर नहीं करेगा,इसलिए यह सूर्य ग्रहण रिंग ऑफ फायर की तरह लगेगा। रात के समय सूर्य ग्रहण एक चमकती हुई रिंग की तरह लगेगा, इसलिए इसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण और सूतक काल

नासा के रिलीज के अनुसार यह ग्रहण साउथ अमेरिका, अंटार्कटिका. पैसेफिक, अटलांटिक ओसिएन, और नोर्थ अमेरिका भी दिखाई देगा। अमेरिका के स्थानीय समय के मुताबिक, 11:42 बजे सुबह आंशिक ग्रहण शुरू होगाजब चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा। इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट पर दोपहर में वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर में शुरू होगा। शाम 4:39 बजे रिंग ऑफ फायर अटलांटिक महासागर में खत्म होगा। शाम में 5:47 बजे दक्षिणी अटलांटिक महासागर में ग्रहण खत्म होगा।सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा। जब ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देता तो इसका सूतक काल भी नहीं माना जाता। ग्नहण का किसी पर भी कोई असर नहीं होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें